फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनता दरबार में उपभोक्ताओं से ज्यादा बिजली कर्मचारियों की शिकायतें

विज्ञापन
07सीटीके02.. राजीव गांधी बिजली निगम में बुधवार को लोगो कि समस्या सुनते अध्यक्ष अश्वनी रहेजा। सं
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगा। इसमें 11 शिकायतें आईं। अबकी बार पांच उपभोक्ताओं के लिए अलावा बिजली निगम कार्यालय के छह कर्मचारी भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचें। जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे अश्विनी रहेजा के समक्ष निगम कर्मचारियों ने अपने शहर में तबादला करवाने की मांग रखी। कर्मचारियों को समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। दरबार में एचकेआरएन कर्मचारियों की भी शिकायतें आईं। चार उपभोक्ताओं की ज्यादा बिल होने की समस्या रही। लाढौत निवासी रवि का बिजली चाेरी का केस था, उसकी समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। गोपाल कॉलोनी निवासी सुमन नांदल, सुंदरपुर रोड निवासी राकेश कुमार, सुखपुरा चौक निवासी शिव कुमार और महम निवासी अत्तर सिंह की बिजली बिल ज्यादा आने की समस्या रही। इन समस्याओं को उपभोक्ता फोरम में भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें