26सीटीके45..दुहन पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल जसिया में आयोजित हरियाणा राज्य शटलकॉक प्रतियोगिता मे
रोहतक। दुहन पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल जसिया में एमेच्योर शटलकॉक एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरियाणा राज्य शटलकॉक चैंपियनशिप 2024-25 वीरवार को संपन्न हुई। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पारितोषिक वितरण समारोह में राकेश सैनी अध्यक्ष ओबीसी वर्ग हरियाणा कांग्रेस कमेटी से रहे। डॉ. गोपाल कृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व अशोक खूडिया वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डॉ. अशोक दुहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने इस मौके पर बच्चों को कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई करना भी जरूरी है। उन्होंने सभी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के आयोजक बीर सिंह आर्य ने बताया कि इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों का हब है। यहां पर सभी खेलों के चैंपियन तैयार होते हैं। भविष्य में इस खेल में विश्वस्तरीय भी चैंपियन खिलाड़ी हरियाणा से ही होंगे। इस अवसर पर एमेच्योर शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सुदेश कुमार, तकनीकी निदेशक धर्मेंस सिंह तोमर, हरियाणा के सचिव राहुल कुमार, नवीन व प्रीती कोच उपस्थित रहे हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम :
अंडर-11 में हरेश ने गोल्ड, शिवम ने सिल्वर व मिशेल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-14 में मानवेंद्र तोमर ने गोल्ड, वीरेन ने सिल्वर व समर ने ब्रॉन्ज पदक जीता। अंडर-14 डबल में वीरेन व मानवेंद्र ने गोल्ड, वंश व ऋषि ने सिल्वर पदक जीता। अंडर-17 में गर्वित ने गोल्ड, शुभम ने सिल्वर, विनय ने ब्रॉन्ज जीता। यूथ वर्ग में अंकुश ने गोल्ड, यश ने सिल्वर व अतुल ने ब्रॉन्ज पदक जीता। यूथ लड़कियों में टीना ने गोल्ड, मुस्कान ने सिल्वर, मानसी ने ब्रॉन्ज जीता। यूथ टीम अतुल, यश व अंकुश ने गोल्ड, प्रिंस, लक्की व देव ने सिल्वर व सीनियर लड़कियाें में प्रीति ने गोल्ड, तनु ने सिल्वर, ज्योति ने ब्रॉन्ज पदक जीता।