फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक कोर्ट में गवाही देने आया हांसी का ASI लापता, पिता बोला, मानसिक तौर पर बीमार है बेटा

Sat, 03 Feb 2024 02:27 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक से हांसी पुलिस का एएसआई लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एएसआई शुक्रवार को महम के 2016 में दर्ज केस में गवाही देने अदालत में आया था। वहीं, उसके पिता का कहना है कि वह मानसिक तौर पर बीमार है।
विज्ञापन
हांसी का पुलिस अधिकारी लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिला अदालत में शुक्रवार को महम के सात साल पुराने केस में गवाही देने आया हांसी पुलिस का एएसआई संदीप लापता हो गया है। पिता का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। अदालत में कागजात जमा करवाकर आ रहे थे। तभी बेटा गायब हो गया। इस संबंध में  आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 4 निवासी नफेसिंह ने बताया कि वह फिलहाल हिसार के सेक्टर 16-17 में किराये पर रहता है। उसका बेटा संदीप हरियाणा पुलिस में एएसआई है, जिसकी फिलहाल पोस्टिंग हांसी में है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते उपचार चल रहा है। शुक्रवार को वह महम के 2016 में दर्ज केस में गवाही देने अदालत में आया था।

अदालत को उसे बताया कि बेटा मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। 29 दिसंबर को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल कराया था, जहां से 9 जनवरी को छुट्टी मिली। अब भी दवाइंया चल रही हैं। अदालत में कागजात जमा कराने के बाद वह और संदीप बाहर आ रहे थे। पीछे-पीछे चल रहा संदीप अचानक लापता हो गया। उसने कई जगह तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें