अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए थे। बवाल के 16 घंटे बाद शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे पाड़ा मोहल्ले के उसी स्थान पर फिर से सागर गुट के लोगों ने बीमा एजेंट रमन के कार्यालय पर हमला बोल दिया। रमन का आरोप है कि सागर गुट के पचास से अधिक युवक पहुंचे।
पहले तो उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद कार्यालय में तोडफोड़ की गई और तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
पाड़ा मोहल्ले में पथराव, तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्री भगवान, एसएचओ, थाना पुरानी सब्जी मंडी
पीड़ित पक्ष का आरोप-वारदात के समय पुलिस ही नहीं थी तैनात
लगता है रोहतक पुलिस के लिए अधिकरियों के निर्देश भी कोई मायने नहीं रखते। शुक्रवार रात में पाड़ा मोहल्ले में बवाल के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए थे। रमन का आरोप है कि शनिवार को फिर से हमला बोलने के दौरान पुलिस तैनात नहीं थी। मामले की शिकायत लोगों ने एसपी से भी करने की बात कही है।