फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेला बना शहरवासियों की पसंद

Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 63 : मेला देखने पहुंची छात्राएं व शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के कम्युनिटी सेंटर में चल रहे हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेला शहरवासियों की पहली पसंद बना हुआ है। शाम के समय होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। इस प्रदर्शनी में कुल 90 शिल्पी भारत से तो 6 उज्बेकिस्तान से पहुंचे हैं।
विज्ञापन


हस्तशिल्प मेले में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, उड़ीसा के अलावा अन्य कई प्रदेशों से कलाकार पहुंचे हैं। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगने वाले इस मेले में लोग तरह-तरह के सामान खरीद रहे हैं। मेला देखने पहुंचे सेक्टर-6 निवासी गुलाब सिंह, पिंकी, कविता व राखी ने बताया कि मेला न केवल आकर्षण का केंद्र है बल्कि यहां पर घरों में प्रयोग होने वाली वस्तुएं भी मिल रही हैं। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी लोगों मनोरंजन कर रहे हैं। शुक्रवार को कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेले में पहुंचकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें