32-शहर की ऑफिसर कॉलोनी के पार्क में हल्की धूप में बच्ची के साथ खेलता अभिभावक।
रोहतक। जिले मेें शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुई ओलावृष्टि के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही मगर तेज हवा ने ठंड से बरकरार रखा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है।
जिले में करीब दस दिन बाद सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंचा है। दस दिन पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक 22 जनवरी को खराब श्रेणी में 251 दर्ज किया गया था। इसके बाद से 31 जनवरी तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना रहा था।