फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड के गोदाम से गेहूं के बैग गायब होने से डीएम पर भी गिरी गाज, शासन ने सस्पेंड किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हैफेड के गोदामों से गेहूं के बैग गायब होने के मामले में अब डीएम शीशपाल गौरी पर भी गाज गिरी है। मुख्यालय से आए आदेश के बाद डीएम को निलंबित कर दिया गया है। मुरथल रोड स्थित हैफेड के गोदाम में गेहूं के बैग गायब होने और वजन पूरा करने के लिए बोरियों को भिगोने के अलावा दीपालपुर और माहरा स्थित गोदाम से गेहूं के बैग गायब होने पर यह कार्रवाई की गई है। हैफेड के गोदाम में गड़बड़ी की जांच में जुटे एसडीएम और तहसीलदार ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी थी, जिसके आधार पर ही पंचकूला मुख्यालय से डीएम को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए।
विज्ञापन

डीसी को शिकायत मिली थी कि मुरथल रोड स्थित हैफेड गोदाम में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी चल रही है। वहां के कर्मचारी गोदाम में रखी बोरियों से गेहूं निकालकर दूसरे स्थानों पर भेज रहे हैं। वहीं जिन बोरियों से गेहूं निकाला जा रहा है, उन पर पानी का छिड़काव कर वजन बढ़ा दिया जाता है। इस पर उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम विजय कुमार और तहसीलदार विकास मलिक की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे, जिस पर 9 नवंबर को जांच शुरू की गई।
मुरथल रोड स्थित गोदाम में जांच के दौरान काफी गड़बड़ियां मिली थीं। यहां चैंबर-16 में गेहूं की बोरियों को भिगोने के लिए पानी के पाइप छोड़े गए थे। करीब पांच दिन तक चली जांच के दौरान चंडीगढ़ से भी टीमें पहुंची थी। जांच के दौरान गोदाम से गेहूं के 89 बैग गायब मिले थे, वहीं करीब 8500 बोरियां भीगी मिली थीं। यहां कई तरह की खामियां मिलने के बाद एक सप्ताह पहले मुख्यालय की ओर से आदेश जारी होने पर स्टोर इंचार्ज ज्योति व फील्ड इंस्पेक्टर भारत भूषण को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

माहरा और दीपालपुर में भी गायब मिले थे गेहूं के बैग
मुरथल रोड स्थित हैफेड गोदाम में मिली गड़बड़ी के बाद टीम ने अन्य गोदामों की भी जांच की थी। जांच के दौरान दीपालपुर के गोदाम में 733 और माहरा स्थित गोदाम से भी गेहूं के 1266 बैग गायब मिले। दोनों ही मामलों में डीएम शीशपाल गौरी की शिकायत पर पुलिस ने स्टोर इंचार्ज ज्योति और फील्ड इंस्पेक्टर भारत भूषण के खिलाफ केस दर्ज किया था। टीम ने मुरथल के बाद दीपालपुर व माहरा के गोदामों में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट बनाकर कुछ दिन पहले ही मुख्यालय को भेजी थी। जिस पर वीरवार को शासन की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम शीशपाल गौरी को भी निलंबित कर दिया।
मेरे साथ अन्याय हुआ है
मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैंने 19 अगस्त को ही सोनीपत में पद संभाला था। इसके कुछ दिन बाद जिले के 18 केंद्रों का दौरा किया तो यहां कीटनाशक दवा की कमी मिली थी। गेहूं को खराब होने से बचाने के लिए डीएफएससी और अन्य अधिकारियों से मिलकर दवा का प्रबंध किया। अगर मैं दोषी होता तो जांच में सहयोग नहीं करता। निलंबन के आदेश मिलने पर मैंने डीसी के सामने भी अपना पक्ष रखा है। अब जल्द ही पंचकूला स्थित मुख्यालय जाकर अपना पक्ष रखूंगा।
विज्ञापन

शीशपाल गौरी, डीएम हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें