फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस के लिए 35 से 45 मिनट तक करना पड़ा इंतजार

Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07 बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के इंतजार में बूथों पर इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
विज्ञापन
रोहतक। परिवहन विभाग की ओर प्रत्येक माह सरकार की ओर से किसी न किसी राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रोडवेज की बसों के लगाए जाने से यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन दिन के अंदर रविवार को हरियाणा सरकार सरकार का दूसरा कार्यक्रम हुआ जिसमें रोहतक डिपो से 45 से अधिक रोडवेज बसों को लगाया गया था। डिपो के बेड़े में बस कम रहने से यात्रियों को 45-45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रविवार को यात्रियों को बसों की कमी की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय महम और कलानौर के लोकन मार्गों पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं तो दोपहर एक बजे के बाद यात्रियों भी बस स्टैंड के यात्रियों को मुश्किलें हुई।
यहां गुरुग्राम और हांसी-हिसार के यात्रियों को 30-45 मिनट तक बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि, सहकारी समिति की बसों का भी संचालन हो रहा है लेकिन उनमें भी किसी यात्री के पास लागू न होने से सवार होना कठिन समझा तो किसी न भीड़ अधिक होने को परेशानी समझा।
विज्ञापन

महम बूथ पर खड़े यात्री प्रवीन ने बताया कि ग्रामीण रूटों की बसों की कमी है। स्टैंड से समय पर बस नहीं मिल रही है। कुल 45 मिनट से खड़ा हूं। इस बीच महम के लिए निजी बस तो आई थी लेकिन निंदाना के लिए अपने निर्धारित समय पर कोई बस नहीं मिली है। वहीं, गुरुग्राम मार्ग के बूथ पर शाम करीब चार बजे खड़े यात्री सुरेंद्र ने कहा कि 20 मिनट से कोई रोडवेज की बस नहीं आई।
सभी मार्गों पर स्थिति सामान्य रही है। अवकाश होने से बस स्टैंड पर अधिक भीड़ नहीं रही। प्रभावित मार्गों के लिए स्टैंड इंचार्जों ने बसों की व्यवस्था को सुचारू रखा है। - हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें