रोहतक। एमडीयू के खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित नॉर्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत टी-20 प्रारूप में कई रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देश की विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने एमजेपीआरयू बरेली को 206 रनों के बड़े अंतर से हराया। अमृतसर की ओर से प्रशाश्ती ने 80 रन और सुमिता ने 57 रनों की शानदार पारी खेली जबकि गेंदबाजी में श्रद्धा ने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
दूसरे मैच में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को आठ विकेट से हराया। मीरपुर की साक्षी लोहिया ने 43 रनों की निर्णायक पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
अन्य मुकाबलों में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, गढ़वाल ने अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या को 47 रनों से हराया जबकि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने डॉ. बीआरएम विश्वविद्यालय, आगरा को 19 रनों से शिकस्त दी।
एकतरफा मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय ने जम्मू विश्वविद्यालय को नौ विकेट से पराजित किया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल और क्रिकेट कोच मुकेश गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
10...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच में बल्लेबाजी
10...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच में बल्लेबाजी