रोहतक। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी शनिवार को रोहतक पहुंचे और किसान नेता राजू मकड़ौली से मुलाकात की। साथ ही लघु सचिवालय पहुंचकर एएसपी से मांग की कि जल्द राजू मकड़ौली को धमकी देने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए।
दो दिन पहले सदर थाने में राजू मकड़ौली के साथी ने केस दर्ज कराया था कि वह राजू मकड़ौली के कार्यालय में बैठा हुआ था। उसके पास फोन आया कि स्कॉर्पियो सवार युवक उसके कार्यालय में आ रहे हैं। उनके पास अवैध असलहा है। कार्यालय बंद करके राजू मकड़ौली व उसके साथी ने टोल पर मौजूद पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दो स्कॉर्पियो में सवार युवक धमकी देकर आगे निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।