फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती  

Wed, 12 May 2021 07:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

जेल में अचानक रक्तचाप कम होने के कारण हालत बिगड़ती देख जेल प्रबंधन की ओर से इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। डॉक्टरों की टीम की ओर से लिए गए निर्णय के बाद राम रहीम को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
 
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक जेल सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बुधवार 6 बजे रक्तचाप कम होने के कारण पीजीआई में दाखिल कराया गया। जेल में अचानक रक्तचाप कम होने के कारण हालत बिगड़ती देख जेल प्रबंधन की ओर से इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। डॉक्टरों की टीम की ओर से लिए गए निर्णय के बाद राम रहीम को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेल प्रबंधन की ओर से साढ़े 3 बजे अलर्ट आया था कि जेल में बंद राम रहीम की हालत खराब हो रही है, जिसे पीजीआई रेफर किया जा सकता है। पहले उसे जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके उपचार में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लिए गए निर्णय के बाद उसे पीजीआई रेफर करने का फैसला किया गया। फिलहाल राम रहीम वार्ड नंबर 7 में उपचाराधीन है। चार डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में लगी है। राम रहीम के दाखिल होने के कारण भारी संख्या में पुलिस बल यहां तैनात किया गया है। 

जेल प्रबंधन की ओर से हाई अलर्ट के बाद ही राम रहीम को पीजीआई में सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाने की व्यवस्था कर ली गई थी। फिलहाल उसका उपचार वार्ड नंबर 7 में डॉक्टरों की टीम की ओर से किया जा रहा है। - राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहतक।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें