रोहतक। वैश्य कॉलेज के वीटीआई क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को खेले गए मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी एकादश ने गोयल क्रिकेट क्लब एकादश को 182 रनों से हराया। गर्व को मैन ऑफ द मैच चुना।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया एकादश ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। गुलिया एकादश की ओर से गर्व ने 98 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 115 रन बनाए। इसके अलावा जय ने 29, ध्रुव ने 22 व दक्ष ने 19 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से विदित ने तीन विकेट लिए।
गोयल एकादश 75 रन ही बना सकी व गुलिया एकादश ने 182 रनों से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से अनंत ने 14 रन बनाए। गुलिया एकादश की ओर से जियांश ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए। संवाद