फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी से दो दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
22-हत्या आरोपी राहुल के परिजन लघुसचिवालय एएसपी से मिलने आए हुए।
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव के आनंद उर्फ अन्ना (32) की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने शादी से दो दिन पहले दूल्हे राहुल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी दूल्हे के भाई अंकित का कहना है कि राहुल निर्दोष है, उसे फंसाया न जाए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पहुंचे डोभ निवासी अंकित ने बताया कि 14 मई को उसकी व उसके छोटे भाई का शादी समारोह है। 15 मई को बरात जानी है। सात मई को छोटे भाई राहुल का दोस्त गांव का युवक आनंद करीब नौ बजे घर आया था। उस समय राहुल नीचे खाना खा रहा था। आनंद ऊपर कमरे में चला गया।
आनंद के पास एक महिला की वीडियो कॉल आई थी। दोनों बातचीत करने लगे। दावा है कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। इसी दौरान उससे गोली चली और सीने में धंस गई जबकि आनंद के भाई ने आरोप लगाया था कि उसके भाई की मौत आत्महत्या या हादसा नहीं बल्कि राहुल ने दो दोस्तों के साथ मिलकर मारा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

....
परिजन लघु सचिवालय में बैठे रहे, पुलिस ने अदालत में पेश कर ले लिया रिमांड पर
मंगलवार को आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराध जांच शाखा में ले जाकर पूछताछ की। उधर, राहुल के परिजन दोपहर 12 से चार बजे तक लघु सचिवाल में बैठे रहे। बोले-बेटे को गलत फंसाया जा रहा है। एएसपी आयुष यादव ने न्याय का भरोसा दिया है।
.....
एसपीओ से भी पूछताछ करेगी जांच टीम
पुलिस को जांच में पता चला है कि वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाॅल्वर आरोपी राहुल के मामा का है जो रोहतक पुलिस में ही एसपीओ है। पुलिस एसपीओ से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है ताकि यह पता लग सके कि उसका रिवाॅल्वर कमरे में कैसे पहुंचा।
....
वर्जन
डोभ गांव निवासी आनंद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी। हत्या की जगह मामला आत्महत्या का भी हो सकता है लेकिन अंतिम निर्णय तक पहुंचने के लिए गहन जांच आवश्यक है।
विज्ञापन

- गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक

22-हत्या आरोपी राहुल के परिजन लघुसचिवालय एएसपी से मिलने आए हुए।

22-हत्या आरोपी राहुल के परिजन लघुसचिवालय एएसपी से मिलने आए हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें