फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रैप 4 ने हजारों मजदूरों को किया बेरोजगार, सरकार से मांगा गुजारा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ग्रैप 4 लागू होने के बाद निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। हजारों मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद, मजदूरों को अभी तक कोई गुजारा भत्ता नहीं मिला है। इस मुद्दे पर भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) ने बुधवार को प्रदर्शन कर श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, जिला सहसचिव प्रकाशचंद्र व प्रदेश सचिव विनोद ने कहा कि प्रदूषण के कारण निर्माण कार्य बंद होने से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। सरकार व प्रशासन मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। मजदूरों की मांग है कि उन्हें तुरंत गुजारा भत्ता दिया जाए। निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएं। यूनियन जिला सचिव सत्यनारायण व रोहतक ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह ने कहा कि सरकार ने फैमिली आईडी की शर्त थोपकर प्रवासी मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रखा है। इसके अलावा मजदूरों की दिहाड़ी काटने और झूठे मुकदमों में फंसाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 15 दिसंबर के बाद बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर यूनियन के मुख्य सलाहकार एडवोकेट अत्तर सिंह हुड्डा, कपिल देव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष धर्मदास, सुरेंद्र छारा, महेश, प्रदुमन समेत अनेक श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें