फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पोते ने लोहे की रॉड मारकर दादा को उतारा मौत के घाट, वारदात कर हुआ फरार, प्लॉट विवाद का मामला

Sun, 23 Nov 2025 02:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)

सार

पोते ने खेत में चाय लेकर गए दादा की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सांपला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव इस्माईला में पोते ने खेत में चाय लेकर गए दादा की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सांपला पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात का कारण प्लॉट को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस्माईला निवासी सतबीर उम्र 65 साल के खेत में रविवार दोपहर श्रमिक धान की झड़ाई का काम कर रहे थे। वह उनकी चाय लेकर गया था। उसका पोता कपिल उम्र 22 साल पहले से ही खेत में मौजूद था। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कपिल ने दादा के सिर में रॉड मार दी। इससे बुजुर्ग मौके पर ही गिर गया। थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर  मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर सांपला पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें