फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्लॉट की जमीन के लिए दादा का हत्या आरोपी पोता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। गांव इस्माईला में प्लॉट की जमीन के बंटवारे को लेकर दादा के सिर में रॉड मारकर हत्या करने के आरोपी पोते कपिल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने खुलासा किया है कि उनका दादा खुद लिए जमीन का चौथा हिस्सा नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

इस्माईला निवासी राजकला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बलजीत, मझला बिजेंद्र और सबसे छोटा मुकेश है। 20 साल से तीनों अलग रहते हैं। वह अपने पति सतबीर के साथ अलग रहती थी।
राजकला ने बताया कि तीनों बेटों को जमीन का बराबर-बराबर हिस्सा दे रखा है। इसके बावजूद बिजेंद्र, बहू मनीषा, पोते कपिल व हिमांशु व पोती रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच घर में घुसकर उनके पति के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

राजकला का आरोप है कि बोले कि उनका जो चौथा हिस्सा है उसे वे लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हैं जमीन का चौथा हिस्सा उनके पास रहेगा। मरने के बाद तीनों भाइयों में बंट जाएगा। इसके बावजूद बेटे, बहू और पोते-पोतियों ने उनकी पिटाई की।
जब उनके पति सतबीर खेत में गए तो आरोपियों ने कपिल ने उनके सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। वह मौके पर पहुंची तो सिर फूटा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जमीन के बंटवारे को लेकर एक दिन पहले इस्माईला में दादा की सिर में रॉड मारकर हत्या करने के आरोपी पोते कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें