फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : डीपी वत्स

Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विकास कार्यों व आमजन को जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उनका कार्यकाल पूरा होने वाला है और वह चाहते हैं कि एमपीलैड स्कीम के तहत जो विकास कार्य चल रहे हैं वह जल्द से जल्द पूरे किए जाए। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में सांसद निधि से रोहतक जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स ने यह बात कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक से उनका विशेष लगाव है, क्योंकि उन्होंने 7 वर्षों तक यहां रहकर अपनी पढ़ाई की है और सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव कुलताना को गोद ले रखा है। उन्होंने पीजीआई रोहतक के नेत्र विभाग को दो मशीन खरीदने के लिए अनुदान राशि दी है। इन मशीनों के बारे में पीजीआई नेत्र विभाग के प्रो. डॉ. अशोक राठी ने बताया कि अप्लायनेशन टोनोमेट्री मशीन-2 के साथ डिजिटल स्लिट लैंप का उपयोग कॉर्निया, नेत्र बैंक-कॉर्निया प्रत्यारोपण रोगी और ग्लूकोमा रोगियों के विभिन्न रोगों के मूल्यांकन, प्रदर्शन और रिकॉर्ड के लिए किया जाता है। सांसद वत्स ने एमपी लैड स्कीम के तहत गांव मदीना, मसूदपुर व कुलताना आदि में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में दिशा-निर्देश भी जारी किए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्वैच्छिक कोष से विकास कार्यों के लिए प्रत्येक सांसद को 10 करोड़ रुपये की राशि दी थी, इनमें से 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सांसद निधि कोष से भी रोहतक में 75 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए हैं। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रिय (आईएएस), एडीसी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें