फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर की तर्ज पर 10 नए आईएमटी विकसित करेगी सरकार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि औद्योगिक विकास को रफ्तार देकर विकसित हरियाणा-विकसित भारत के विजन को साकार करना है। हम कृषि प्रधान से औद्योगिक राज्य के रूप में उभरे हैं। प्रति व्यक्ति आय और रोजगार में नंबर-एक पर हैं। मानेसर जैसे 10 नए आईएमटी बनाएंगे। इसके लिए 10 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाएगा।
शुक्रवार शाम सीएम सर्किट हाउस आए उद्यमियों ने सीएम से कहा कि बिजली दरों की बेतहाशा बढ़ोतरी ने उद्योगों के संचालन में कई मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऊपर से ट्रंप टैरिफ लग गया है। इससे निर्यात में बड़ी कमी आने की आशंका है। ऐसी मुश्किल घड़ी में सरकार को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएम ने उनकी उचित मांगों पर विचार का भरोसा दिया। कहा, सरकार ने उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को तैयार करने के लिए ही करनाल में कौशल विश्वविद्यालय खोला है। उन्होंने प्रशिक्षण में पूर्ण सहयोग की मांग भी की।
कहा, युवाओं को ज्यादा रोजगार मिले इसलिए आईटीआई व पॉलिटेक्निक के जरिये कौशल प्रशिक्षण दे रहे हैं। पारदर्शिता के साथ नीलामी में उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। सबके सहयोग से हरियाणा को वर्ष 2047 से पहले ही देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनाना है।
सीएम ने दावा किया कि लचीली नीतियों के कारण दिल्ली के उद्यमी हरियाणा में उद्योग लगा रहे हैं। सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का माहौल बनाया है। प्रोत्साहन योजनाओं के कारण निवेशकों की यह पहली पसंद बन गया है। हम जनता की समस्याओं का 24 निराकरण करा रहे हैं।

एलपीएस बोसार्ड के नए प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास

रोहतक। सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार शाम बालंद में यूनिवर्सल प्रिसीजन स्क्रूज एलपीएस बोसार्ड के नए प्लांट का शिलान्यास किया। यहां एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सीएम ने भी पौधा लगाया। यहां कुल 5100 पौधे रोपे गए।
सीएम ने कहा कि आधुनिकता व विकास के लिए हमें प्रकृति का शोषण नहीं बल्कि उसके साथ सामंजस्य बनाना है। प्रदेश में 2014 से अब तक 18 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के पहले चरण में प्रदेश में 1.80 करोड़ पौधे लगाए हैं। दूसरे चरण में 2.10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
राहुल गांधी को अपना इलाज कराने की जरूरत
सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपना इलाज कराने की जरूरत है। उनके बयानों से देश व समाज को नुकसान हो रहा है। उन्होंने देश की बहादुर सेनाओं के शौर्य पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का यह झूठ का षड्यंत्र ज्यादा दिन नहीं चलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश को हरा भरा बनाने का है संकल्प : बड़ौली
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है। रोहतक का हरियाणा के विकास में विशेष योगदान है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, गजेंद्र फोगाट, रणबीर ढाका, अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें