फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें बंद कर सामान्य बसें चलाएं सरकार : नरेंद्र दिनोद

Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके07...सर्व कर्मचारी संघ भवन में बुधवार को बैठक में मौजूद हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन क
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ भवन में बुधवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव आर लक्ष मैया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर 15-16 फरवरी को कुरुक्षेत्र और 24 मार्च को दिल्ली संसद कूच पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय रद्द करे। इलेक्ट्रिक बसों की जगह सामान्य सरकारी बसें शामिल की जाएं।
इलेक्ट्रिक बसें 62 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलाने का निर्णय है। इलेक्ट्रिक बस के बदले साधारण छह बसें आ सकती हैं। इससे बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाना ही चाहती है, तो अपनी बसें खरीद कर रोडवेज को दे। साधारण बसों से प्रत्येक गांव के किसान-मजदूर के बच्चे आसान परिवहन सेवाएं का लाभ ले सकेंगे। सरकार इन बसों को बंद नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव सुमेर सिवाच, वरिष्ठ प्रधान शिवकुमार श्योराण, मुख्य संगठन सचिव रमेश श्योकंद, राज्य कैशियर सुशील, उपमहासचिव पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें