फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : दीपेंद्र

Sun, 20 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के महम ब्लॉक में जलभराव वाले गांव में किसानों से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
महम (रोहतक)। भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी भैरों, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, सैमाण समेत कई गांवों में भारी जलभराव से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को गांवों के खेतों में जलभराव से बर्बाद फसलों का मुआयना किया। साथ ही, सरकार से किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

नरमा, बाजरा की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद
सांसद ने कहा कि भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी भैंरो, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, सैमाण गांवों में प्रशासन को जल निकासी के लिए सारे संसाधन लगाने चाहिए और जल्द लोगों को इससे निजात दिलानी चाहिए। किसानों ने सांसद से कहा कि बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण खेतों में नरमा, बाजरा की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं और धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।
खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराई जाए
सांसद ने मौके से ही उपायुक्त से बात कर प्रशासन को तुरंत निकासी के लिए कदम उठाने को कहा। दीपेंद्र ने मांग की है कि सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को फसल खराबे का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। जलभराव वाले गांवों को बाढ़ग्रस्त घोषित और सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस दौरान विधायक बलराम दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें