फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के छात्र की शॉर्ट फिल्म बालाजी पुरस्कार के लिए नामांकित

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सुपवा में कुलपति डॉ. अमित आर्य व कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक के साथ शॉर्ट फिल्म बनाने वाली टीम। सुपव
विज्ञापन
रोहतक। दादा लक्ष्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) के छात्र चमन रमेश किशन की निर्देशित शॉर्ट फिल्म द जीरो लाइन को मोरक्को के माराकेच शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालाजी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो छात्रों की रचनात्मक उत्कृष्टता, तकनीकी दक्षता और सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विज्ञापन

अभिनय विभाग के एकेडेमिक प्रोग्राम के तहत निर्मित की गई यह फिल्म फेस्टिवल की जूरी ने महत्वपूर्ण और प्रभावशाली करार दी गई है जिसने अपनी कहानी कहने की गहराई और सिनेमा-शिल्प से दर्शकों को प्रभावित किया है।

इस शॉर्ट फिल्म में अभिनय विभाग के छात्र सुधांशु, दिव्यांशु, गौरव, भारत, सिकंदर, रितेश, विशाल, प्रिंस, चेतना, हंसा और मिताली ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की तकनीकी टीम में आयुष शर्मा, जीवन दहिया, मोहित वत्स, कनिष्क भारद्वाज, विपिन रोहिल्ला, सुखमनजीत, अंचित और केतन शामिल हैं ।
विज्ञापन


इस परियोजना का निर्देशन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टीपी, अभिनय विभागाध्यक्ष दुश्यंत और अन्य संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में किया गया जिससे छात्रों को एक ठोस अकादमिक आधार के साथ रचनात्मक स्वतंत्रता भी मिली। कुलपति डॉ. अमित आर्य और कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें