फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था छोटे राज्यके राज्यपाल के रूप में जा रहा हूं गुजरात के राज्यपाल के रूप में

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज वर्मा
विज्ञापन

रोहतक। इस रोहतक की धरा को कोटि-कोटि प्रणाम। यहां आने पर आज का दिन मेरे लिए बहुत शुभकारी हुआ है। मैं श्रीलाल नाथ हिंदू कॉलेज में छोटे से राज्य के राज्यपाल के रूप में आया था पर उसका नहीं रहा। अब मैं इस कॉलेज से बड़े राज्य गुजरात का राज्यपाल होकर जा रहा हूं। इससे पहले भी 8 अगस्त 2015 को रोहतक के ही आर्य कन्या कॉलेज में संबोधन के दौरान उन्हें हिमाचल का राज्यपाल बनने का संदेश मिला था। यह बात सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कही।
विज्ञापन

कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए काफी प्रसन्नता का है। मेरी पत्नी का जन्म दिवस है और बहुत ही जबरदस्त योग बना है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत कर रहा था तभी एडीसी ने फोन देते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन से फोन आया है। फोन पर बात करते समय राष्ट्रपति भवन से बताया गया कि मुझे छोटे प्रदेश से निकालकर बड़े प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा रहा है। मुझे गुजरात जैसे प्रांत की राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी मिली है। इस सूचना के बाद में रोहतक की पवित्र धरा और श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज को नमन करता हूं, जहां आने पर बड़ी ही शुभ सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मैं जिस प्रांत के राज्यपाल के रूप में आया था अब वहां का नहीं रहा, बड़े प्रांत गुजरात का हो गया हूं। मैं बड़े प्रांत में जा रहा हूं, वहां ठीकठाक रहा तो स्कूल का संचालन करने वाली संस्था का सहयोग करूंगा। निश्चित ही सहयोग की राशि भेजने का प्रयास करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जिस तरह से शानदार भारतीय संस्कृति की छटा बिखरते हुए अपनी प्रस्तुति दी है, वह वाकई शानदार है। निसंदेह इस स्कूल के संस्थापक तपस्वी, धर्मात्मा और समाज हितैषी थे, जिनको नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें