फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मस्जिद में अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Sat, 29 Mar 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
लाल मस्जिद में नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर के किला रोड स्थित लाल मस्जिद में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज सादगी के साथ अदा की गई। माह-ए -रमजान का आखिरी जुमा अलविदा पर सभी मस्जिद में नमाजियों का हुजूम रहा। किला रोड, लाल मस्जिद, चमेली मार्केट स्थित शीशे वाली मस्जिद, खोखराकोट स्थित नूरानी मस्जिद में नमाज अदा कर परिवार और देश के लिए सुख शांति और अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

लाल मस्जिद के मौलाना इलियास इमाम ने बताया कि इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को पाक माना गया है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान में रोजा रखने से रोजेदार पर अल्लाह मेहरबान होते हैं। महा रमजान के आखरी जुमा अलविदा जुमा कहा जाता है और इस दिन को इस्लाम धर्म एक पर्व की तरह मनाया जाता है। मुसलमान प्रतिदिन नमाज पढ़ते, लेकिन सप्ताह की सबसे महत्वपूर्ण नमाज जुमा के दिन होती है। शुक्रवार के लाल मस्जिद में तीन बार में नमाज अदा कराई गई है, जिसमें लोगों ने देश में अमन-चैन और सुख शांति के लिए दुआ मांगी है। इस दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात रही।
नमाज अदा के समय लगा जाम
शहर के किला रोड पर शुक्रवार को नमाज अदा के दौरान रोड पर जाम लगा रहा, जिससे पैदल व वाहन से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, वह मौजूद पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद जाम पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें