फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करवाचौथ पर सोने के दाम बढ़े, चांदी बनी महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
12 रोहतक ​स्थित रेलवे रोड पर दुकान में ज्वेलरी देखती महिला। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में सोने के बढ़े दामों ने खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण करवाचौथ पर चांदी के जेवर महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं। बाजार में पायल, अंगूठी और ब्रेसलेट की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। बाजार में एक तोला 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख रुपये से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर सोने के आभूषण उपहार में देना एक पारंपरिक और शुभ प्रथा है जो पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान दर्शाने का प्रतीक है। करवाचौथ पर सोने के कंगन, झुमकें व अन्य जेवर खरीदते हैं। इस बार सोना महंगा हो गया है। इससे परिवारों का बजट बिगड़ गया है। यही वजह है कि बाजार में ग्राहक चांदी के उपहार खरीद रहे हैं।
आभूषण विक्रेता योगेश ने बताया कि इस साल 45 प्रतिशत खरीदारी कम हुई है। ग्राहक सोने की जगह चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। महिलाएं चांदी की पायल, सिक्के, चांदी की बालियां की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

रोहतक निवासी अंजली ने बताया कि सोने का भाव मंहगा होने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदी है। सोने का भाव बढ़ने से आभूषण खरीदना बजट से बाहर हो गया हैं। संवाद

-


पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे के बाद
रोहतक। करवाचौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे के बाद रहेगा। चंद्रोदय लगभग 9:30 बजे होगा। इसके बाद सुहागिन महिलाएं चांद का दीदार कर व्रत खोलेंगी। करवाचौथ पूजन की सामग्री में मिट्टी के करवे, लाल चुनरी, सोलह शृंगार, हल्दी, कुमकुम, दूध, दही, घी, शक्कर, मिठाई, अगरबत्ती, दीपक, भगवान गणेश की प्रतिमा व्रत कथा पुस्तत्व और दक्षिणा शामिल है। कुछ महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। कुछ फलाहार करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें