रोहतक। सीबीएसई नेशनल लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जतिन कुमार ने अंडर-14 बॉयज कैटेगरी में व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को जतिन का नवयुग शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भैयापुर, लाढौत में स्वागत किया गया।
अंडर-14 प्रतियोगिता में देशभर के सीबीएसई के लगभग 30 क्लस्टरों के 900 खिलाड़ियों व विभिन्न देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, जापान, थाईलैंड और सिंगापुर ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक गोहाना में आयोजित की गई।
8 से 10 सितंबर 2025 को फरीदाबाद में आयोजित स्कूल स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता (आयु वर्ग अंडर 17 वर्ष, डबल्स) में भी जतिन ने प्रथम स्थान हासिल किया था, जिसके आधार पर उनका चयन एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल निदेशक सुरेश देशवाल, प्रधानाचार्या शकुंतला अहलावत और खेल इंचार्ज डॉ. जनक राज ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।
संवाद