फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: संदिग्ध हालत में चाकू लगने से बहन की मौत, भाई ने निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 08 Jun 2025 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

एक युवती के पेट में तेजधार हथियार लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लड़की के भाई ने जहर खा लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रोहतक में लड़की की संदिग्ध मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलानौर खंड के गांव सांगाहेड़ा में एक युवती को तेजधार हथियार पेट में लगने से मौत हो गई। वहीं, उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। भाई को गंभीर हालत में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। जबकि बहन के शव को पोस्टर्माटम के लिए पीजीआई के मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच 

कालनौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि एक युवती सुरक्षा की चाकू लगने से मौत हो गई है, जबकि उसके 21 साल के भाई अनिल ने जहर खा लिया है। उसे परिजन लेकर पीजीआई गए हैं। 

मानसिक तौर पर परेशान था भाई

पुलिस गांव में पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक अनिल मानसिक तौर पर परेशान चल रहा है। उसने जहरीला पदार्थ निगला है। उसकी बहन को उसने चाकू मारा या जहर खाने से रोकते समय चाकू लगा, यह नहीं पता लग रहा है। युवक के फिट होने पर डॉक्टरों की अनुमति पूछताछ की जाएगी। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: पानीपत में जमीनी बंटवारे में एक ही हत्या, दूसरा भाई गंभीर; पंचायत में हुई थी कहासुनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें