रोहतक। शहर की एक कॉलोनी के युवक की अश्लील वीडियो बनाकर एक लड़की ने अपने साथी के साथ मिलकर साढ़े 28 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को रात करीब साढ़े 10 बजे उसे अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। वीडियो में एक लड़की नग्न हालत में बैठी थी। जबकि चेहरा छुपा रखा था। उसे बातों में उलझाकर वीडियो बना ली। साथ ही स्क्रीन शॉट ले लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगी। साथ ही वीडियो वायरल करने कि धमकी दी। उसने डर से साढ़े 28 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद एक युवक का फोन आया और पैसों की डिमांड की। उसने अपने भाई को पूरे मामले से अवगत कराया। भाई पीड़ित को थाने में लेकर पहुंचा और केस दर्ज कराया।