फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हनुमान जन्मोत्सव आज, भक्तों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हनुमान जन्मोत्सव आज यानी मंगलवार 23 अप्रैल को है। जन्मोत्सव को लेकर शहर के लगभग सभी मंदिरों की सजावट की जा रही है। बजरंग बली की नए पोशाक और आभूषण से सजावट की जा रही है। दुर्गा भवन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर में भव्य साज-सज्जा की गई है। हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पंडित बालकिशन शर्मा ने बताया कि सुबह हवन के बाद 108 बार हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। वहीं दुर्गा भवन मंदिर के आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि हनुमान जी कलयुग के जागृत भगवान हैं और भगवान शिव के अंश हैं। मंदिर में सुबह बजरंग बली की पूजा आराधना की जाएगी और शाम को भव्य आरती की जाएगी।
नया बस अड्डा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी प्रधान नरेश गौड़ ने बताया कि हनुमान जी को फूलों से सजाया गया है। सुबह हवन के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। शाम को आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें