फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवती और डिलीवरी बाॅय का मोबाइल छीना

Thu, 29 Feb 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के जाट किशोरी कॉलेज के पास सैलून से लौट रही युवती व शीला बाईपास पर डिलीवरी बाॅय का स्कूटी सवार मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन व अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत जिले के गांव झट्टीपुर निवासी अनु ने दी शिकायत में बताया कि वह माॅडल टाउन में किराये के मकान में रहती है। साथ ही सैलून में नौकरी करती है। शाम करीब सात बजे काम खत्म करके घर लौट रही थी। जब जाट किशोरी कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से स्कूटी पर तीन युवक आए और झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। एक अन्य घटना में चिड़ी गांव निवासी रवि ने दी शिकायत में बताया कि वह शाम पांच बजकर 37 मिनट पर शीला बाईपास पर मोबाइल पर आए भोजन सप्लाई के आर्डर देख रहा था। तभी स्कूटी पर तीन युवक आए और झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें