रोहतक। शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही रामलीलाओं में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया तो दर्शकों ने झूमकर श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके साथ ही तमाम रामलीलाओं के मंचन का विधिवत समापन हो गया।
रामलीलाओं में शुक्रवार को भी काफी संख्या में दर्शन उमड़े और भगवन श्रीराम के मर्यादा पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बता दें कि पुराना आईटीआई मैदान, पुराना बस स्टैंड के निकट लोकल रामलीला, प्रताप चौक स्थित पंजाबी रामलीला, गांधी कैंप में नेक कुकारों वाली रामलीला व पटेल नगर में रामलीला का मंचन किया गया जिनमें अनेक दर्शक पहुंचे।
श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित पुरानी आईटीआई मैदान रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक एवं लव कुश लीला का कलाकारों मंचन किया गया।
पूरे अयोध्यावासियों ने श्रीराम का राजतिलक होने पर घी के दीपक जलाए व खुशियां मनाई। मंच का संचालन सतीश भारद्वाज व विजय गुप्ता बाबा ने किया। मीडिया प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया विजय तिलक एवं उद्घाटनकर्ता उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, महामंडलेश्वर बाबा कालीदास महाराज, बाबा सुखा शाह महाराज, मुख्य अतिथि समाजसेवी आशीष चैरासिया, समाजसेवी उद्योगपति रविंद्र गर्ग बाॅबी, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी सुमित अग्रवाल, रामलीला उत्सव कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने शुक्रवार को रिमोट का बटन दबाकर रामलीला का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया व संगीतमय आरती की।
-
लोकल रामलीला में निकाली शोभायात्रा
रोहतक। श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी लोकल की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को दोपहर बाद भरत मिलाप शुरू हुआ व रात को भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। सोसाइटी के प्रधान मोहन बंसल ने बताया कि दोपहर बाद भरत मिलाप मंचन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जो बाबरा मोहल्ला में पहुंची। रात में यह रामलीला स्थल पर पहुंची जहां भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इसमें काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। संवाद
स्वामी कपिलपुरी महाराज ने किया राजतिलक
रोहतक। प्रताप मोहल्ला में श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में राजतिलक का मंचन किया गया। क्लब के महासचिव अशोक गुलाटी ने बताया कि उपाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने रामलीला में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। संवाद
-
56 पुराने बस स्टैंड स्थित श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी ( लोकल) की ओर ये निकाली गई शोभा यात्रा
56 पुराने बस स्टैंड स्थित श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी ( लोकल) की ओर ये निकाली गई शोभा यात्रा