रोहतक। जीएसएस स्कूल घरावठी में विश्व जूनसेस दिवस पर सेन्टिनल सर्विलांस साइट, पीजीआईएमएस व पशु चिकित्सा अस्पताल ने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां लोगों को पशुओं से फैलने वाले रोगों के बारे में जानकारी देकर जागरूक बनाने का प्रयास किया।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. मधु शर्मा व एसपीएम विभाग से डॉ. मीना राजपूत के देखरेख में डॉ. संचित अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र भुक्कल, डॉ. हिम्मत सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कक्षा छठी से बारहवीं के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद छात्रों ने जागरूकता मार्च निकाला। रेबीज, ब्रुसेलोसिस, स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पायरोसिस जैसी जूनोटिक बीमारियों पर चर्चा की गई। समाज पर उनके प्रभाव, रोकथाम व शीघ्र निदान पर चर्चा की। इस मौके पर पीजीआई के चिकित्सक, अनिल जांगड़ा, विष्णु व अन्य लोग उपस्थित रहे।