फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैस किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में ऑर्डर हुए आधे, सांपला में पुलिस पहरे में बांटे गैस सिलिंडर

विज्ञापन
18-संकट ...शहर के शाीला बाईपास पर ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गैस किल्लत से होटल-रेस्टोरेंटों में ऑर्डर आधे रह गए हैं। यहां रोजाना खाना खाने वाले 40-50 ग्राहकों की संख्या घटकर 20 से 25 तक रह गई है। होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों पर ईंधन के लिए गैस विकल्प के रूप में तंदूर शुरू कर दिए हैं। वहीं, सांपला में शहीद बलवान सिंह गैस एजेंसी पर पुलिस के पहरे में गैस सिलिंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन

घरेलू गैस किल्लत हर दिन गहराने के साथ जनता की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर कतारें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होने लगी है।
सांपला स्थित शहीद बलवान सिंह गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र बताते हैं कि सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा थी। धक्कामुक्की होने के कारण पुलिस की मौजूदगी में ही गैस सिलिंडर वितरित किए गए। हालात यह रहे कि पहले करीब 1500 सिलिंडर बुक होते थे, अब यह संख्या बढ़कर तीन हजार पहुंच गई है।
विज्ञापन

रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित गैस एजेंसी संचालक जगदीश अरोड़ा का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर की आवक सामान्य रूप से हो रही है लेकिन बुकिंग बढ़ गई है। पहले रोजाना 120 बुकिंग होती थी, अब 170 तक होने लगी है। कुछ लोग घरों में पीएनजी कनेक्शन होने पर भी एलपीजी सिलिंडर लेने आ रहे हैं। शुक्रवार को सर्वर डाउन नहीं रहा जैसी कोई समस्या नहीं हुई।
तहसील रोड स्थित सिटी हार्ट होटल संचालक राजकुमार का कहना है कि नए सिलिंडर नहीं मिलने से गैस संकट बढ़ गया है। मेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है। पुराने स्टॉक से काम चला रहे हैं। विकल्प के तौर पर तंदूर शुरू किया है।
पहले रोजाना 40 से 50 लोग होटल पर खाना खाने आते थे। अब मात्र 20-25 लोग ही आ रहे हैं। होटलों में खाने वालों की संख्या कम होने से रोजगार का संकट बढ़ गया है।
शीला बाईपास स्थित प्रतिज्ञा ढाबे के संचालक महेश का कहना है कि सिलिंडर के स्टॉक से अभी काम चला रहे हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम 5000 रुपये तक बताए जा रहे हैं। किराया और कारीगरों को वेतन भी देना होता है।
60-70 रुपये वाली थाली अब 100 रुपये तक में दी जा रही है। पुराना शुगर मिल रोड पर पकोड़े बनाने वाले हलवाई वीरेंद्र सैनी का कहना है कि अभी स्टॉक बचा है। नया सिलिंडर महंगा मिलने पर दामों में 20-30 रुपये वृद्धि हो सकती है।

हलवाइयों के पास एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा
सिलिंडर नहीं मिलने से नमकीन, बिस्कुट, केक, फैन, रस बनाने बंद कर दिए हैं। हलवाइयों के पास एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। मिठाई की दुकान, ढाबों पर प्रवासी कारीगर काम करते हैं। काम बंद होने से इनके लिए घर चलाने का संकट पैदा हो जाएगा। सरकार व प्रशासन कोई रास्ता निकाले। - वीरेंद्र राठी, प्रधान, दुर्गा भवन ट्रेडर्स एसोसिएशन, रोहतक

गैस सिलिंडरों की आवक और वितरण पर विभाग की पैनी नजर है। आवक सामान्य रूप से हो रही है। बुकिंग बढ़ने से वितरण में परेशानी है। केरोसिन के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। दुकानों पर छापा डाला जा रहा है।
- अशोक कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, रोहतक
-
गैल किल्लत से कारोबार संकट में नजर आ लगा है। चाय, काफी व रोटी-सब्जी का काम बंद कर दिया है। केवल पराठा ही बनाते हैं। इनके दाम नहीं बढ़ा सकते हैं।
ग्राहक 100 से घटकर आधे रह गए हैं। गैस का दो दिन का स्टॉक बचा है। सरकार कोई रास्ता निकाले। ढाबा कारोबार से हजारों परिवार जुड़े हैं। - मुकेश, दिल्ली रोड, पराठा जंक्शन
-

18-संकट ...शहर के शाीला बाईपास पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में - फोटो : संवाद

18-संकट ...शहर के शाीला बाईपास पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में - फोटो : संवाद

18-संकट ...शहर के शाीला बाईपास पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें