रोहतक। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट के लिए अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ 30 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
टेस्ट की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी। एक मई को एडमिट कार्ड जारी होंगे। एफडीडीआई देशभर के विभिन्न कैंपस में डिजाइन और मैनेजमेंट से जुड़े स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स संचालित करता है।
सत्र 2026-27 में रोहतक अंडरग्रेजुएट स्तर पर फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन और फैशन डिजाइन में 60 सीटें, पोस्ट ग्रेजुएट एमबीए रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइजिंग कोर्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। एफडीडीआई रोहतक के कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन ने बताया कि एफडीडीआई में पढ़ाई के दौरान छात्रों को आधुनिक लैब और वर्कशॉप की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्थान में फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन के लिए कटिंग, क्लोजिंग, कंपोनेंट, लास्टिंग, फिनिशिंग और विजुअल मर्चेंडाइजिंग लैब व अन्य सुविधाएं हैं। संवाद