फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैस एजेंसियों के बुकिंग नंबर बंद...बाहर लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
फोटो 87 : लोकेश कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर में गैस एजेंसियों के फोन नंबर बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग नहीं होने के कारण लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा जबकि कुछ के नाम से सिलिंडर की डिलिवरी दिखा दी गई है। शहर में सात गैस एजेंसियां संचालित हैं और डेढ़ लाख उपभोक्ता इन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर बुकिंग नंबर बंद रहेंगे तो लोगों को गैस सिलिंडर लेने में दिक्कत होगी और रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि गैस एजेंसियों के हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को जल्द ठीक किया जाए ताकि लोगों को समय पर गैस सिलिंडर मिल सके और उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़ें।
क्या बोले लोग?
मैंने एक अक्तूबर 2025 को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी और सिलिंडर मिल गया था। अब पांच महीने बाद सिलिंडर की बुकिंग कराई तो नहीं हुई। सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंचे तो कहा गया कि आपके सिलिंडर की डिलिवरी हो गई है। हैरानी है कि घर पर सिलिंडर पहुंचा ही नहीं और यह मेरी एजेंसी कॉपी में भी दर्ज नहीं है। -तरुण कुमार, कसार


मैं दो दिनों से ऑनलाइन सिलिंडर बुक कर रहा हूं लेकिन सिलिंडर बुकिंग नहीं हो रहा है। अब एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचा हूं। यहां एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। -कांता, सेक्टर-6
विज्ञापन

-

11 फरवरी को सिलिंडर भरवाया था। अब 25 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन अभी तक नई बुकिंग नहीं हो रही। राम गैस एजेंसी के ऑनलाइन बुकिंग नंबर बंद हैं। वीरवार को मैं एजेंसी पर सिलिंडर लेने आया हूं लेकिन मुझे सिलिंडर नहीं मिला। मेरे पास उपभोक्ता कॉपी भी है। कई बार रात में भी फोन करके सिलिंडर बुकिंग कराने की कोशिश की लेकिन हेल्पलाइन नंबर बंद ही मिला। -लोकेश कुमार, रणजीत कॉलोनी

फोटो 87 : लोकेश कुमार

फोटो 87 : लोकेश कुमार

फोटो 87 : लोकेश कुमार

फोटो 87 : लोकेश कुमार

फोटो 87 : लोकेश कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें