फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: टीबी के इलाज में बेहतर कार्य के लिए गन्नौर सीएचसी को मिला दो लाख का पुरस्कार

Thu, 09 Feb 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से क्षय रोग (टीबी) के इलाज में बेहतर करने पर गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। मुख्यालय की ओर से पिछले दिनों टीबी में बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों से नामांकन मांगे थे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सुविधाओं की जांच कर जिलों को रैंकिंग दी थी। अब केंद्र सरकार की सिफारिश पर इन सातों जिलों को नकद पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. तरुण यादव ने बताया कि क्षय रोग के इलाज की सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, मशीनों व जांच की सुविधाएं, मरीजों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ की जानकारी, मरीजों की की स्थिति और सक्सेस रेट समेत अन्य मानकों को शामिल करते हुए पुरस्कार के लिए आवेदन किए गए थे। गन्नौर सीएचसी और जिला नागरिक अस्पताल के टीबी केंद्र का नामांकन भेजा था। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इन मानकों पर सुविधाओं की जांच करके केंद्र व प्रदेश सरकार को भी भेजी थी। इसके तहत अव्वल रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर को दो लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें