फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने महिला से गैंगरेप

Sun, 10 Aug 2014 02:44 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां एक फैक्ट्री में काम करती है।
विज्ञापन


शुक्रवार आधी रात के बाद उसके मकान पर एक सफेद गाड़ी आई। गाड़ी से चार-पांच लोग उतरे तथा उसे, उसके पति व जेठ को अगवा कर खेतों में ले गए। वहां ले जाकर उन्होंने पति व जेठ को एक तरफ कर दिया तथा फिर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। उसके बाद वे सभी उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें