फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रिकेट स्पर्धा में सोनीपत की गंगाना टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव काहनी में अंकुर तंवर की याद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनीपत के गंगाना की टीम ने काहनी की टीम को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। विजेता टीम को गांव की ओर से 71 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता काहनी की टीम को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अशोक कादयान ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन समिति ने विशिष्ट अतिथि पहलवान प्रदीप दांगी व वीरेंद्र पहल का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। चार दिन चली चैंपियनशिप में रोहतक, पानीपत व सोनीपत जिले की 40 टीमों ने भाग लिया।
खराब मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्रिकेट महाकुंभ के दौरान फाइनल मुकाबला 8-8 ओवर का खेला गया। काहनी की टीम ने 8 ओवरों में 68 रन बनाए। गंगाना की टीम ने 6 ओवर में 69 रन बनाकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक कादियान ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से न केवल युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उन्हें नशे से भी दूर रखा जा सकता है। पहलवान प्रदीप दांगी व वीरेंद्र पहल ने कहा कि गांव में समय-समय पर इस तरह से खेलों का आयोजन होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें