फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
16सीटीके27...गुरुग्राम में भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत:वि
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग रोहतक व सोनीपत की पीसी पीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुग्राम के पटौदी में चल रहे भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात के खेल में चार दलाल गिरफ्तर किए गए हैं। आरोपियों के पास से 39 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। सिविल सर्जन ने चारों आरोपियों के खिलाफ पटौदी थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि सोनीपत सिविल सर्जन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें गुरुग्राम के पटौदी में भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात कराने का दावा किया गया। सूचना के आधार कर कार्रवाई करते हुए बुधवार को रोहतक व सोनीपत पीसी पीएनडीटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने सूचना देने वाले के मध्यम से दलाल नितेश से पटौदी बस अड्डे पर संपर्क किया।
इसके बाद नितेश ने गणपति डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड केंद्र में जाकर राजीव और प्रवीण से मिलने को कहा। वहां से आरोपी महिला को स्कूटी से रामा अस्पताल ले गए। वहां से वापस उसे गणपति डायग्नोस्टिक सेंटर ले आए। यहां पंजीकृत डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया। वहीं, आरोपियों ने टीम से जांच करने के 39 हजार रुपये भी लिए। इसकी रिकॉर्डिंग गणपति डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने राजीव, प्रवीण, नितेश व दीपक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छापा कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. सुमित कौशिक (नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी सोनीपत), डॉ. विश्वजीत राठी नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी रोहतक, डॉ. विशाल चौधरी, रंजीत, जोगिंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें