फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कैंप बाजार में छापा, आठ दुकानें सील, ग्राहक अंदर फंसा तो तोड़नी पड़ी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लॉकडाउन के बावजूद शहर के गांधी कैंप बाजार में दुकानें खोली जा रहीं हैं। निगम के अफसरों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ही महिला कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर दुकानों पर भेजा। इस दौरान कर्मचारियों ने दुकान खोलते ही दुकानदारों की वीडियो तैयार कर ली। निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दुकानें सील कर दीं। इस दौरान एक दुकान में अंदर ग्राहक तक फंस गया, जिसे बाद में सील तोड़कर निकाला गया। इस दौरान निगम ने दुकानदारों से 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। कार्रवाई के दौरान बाजार के प्रधान व वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंचे गए थे।
विज्ञापन

निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद जगह बाजारों में दुकानें खोलने की शिकायत मिल रहीं हैं। गांधी कैंप बाजार में निगम की टीम के आने से पहले ही दुकानें बंद कर ली जाती हैं। ऐसे में शुक्रवार को महिला कर्मचारियों को बाजार में ग्राहक बनाकर भेजा गया। महिलाकर्मी आठ दुकानों पर पहुंचीं, जहां दुकानदार शटर खोलकर सामान देने के लिए तैयार हो गए। महिला कर्मियों ने वीडियो तैयार की और छापे के लिए तैयार टीम के पास भेज दिया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दुकानों को सील कर दिया। ज्यादातर दुकानें कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन का सामान व जूते की दुकान थी। निगम कर्मचारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ग्राहक को अंदर छोड़कर शटर बंद करके कहीं निकल गया। निगम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। इसी बीच एक पड़ोसी ने बताया कि दुकान के अंदर एक ग्राहक है। आवाज लगाकर जांच की तो अंदर एक व्यक्ति के होने की आवाज आई। तत्काल सील हटाकर ग्राहक को बाहर निकाला गया। इस बीच दुकानदार भी आ गया, जिसने जुर्माना भर दिया।
तीन-तीन हजार रुपये का हुआ जुर्माना
निगम ने कार्रवाई करते हुए गांधी कैंप बाजार में दुकानदारों पर 3-3 हजार रुपये का जुर्माना किया। मामले की सूचना पाकर वार्ड 14 के निगम पार्षद राधेश्याम ढल भी पहुंचे। उन्होंने निगम के अधिकारियों से बात की। कहा कि, कैंप के बाजार में दुकानें छोटी हैं, ऐसे में दुकानदारों पर दुकान के साइज के हिसाब से जुर्माना किया जाए।
विज्ञापन

दुकानें न खोलें व्यापारी
एक दिन पहले गांधी कैंप बाजार में दो दुकानों के चालान हुए थे। अब शुक्रवार को आठ दुकानों का चालान कटा है। बाजार के व्यापारियों का सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया हुआ है। हर रोज बता रहा था कि लॉकडाउन के चलते दुकानें न खोलें। निगम कभी भी कार्रवाई कर सकता है। बावजूद इसके जो दुकानदार नहीं माना, निगम ने उसकी दुकान सील की है। इसमें कुछ गलत नहीं है। नियम सबके लिए बराबर हैं।
-विजय परुथी, प्रधान गांधी कैंप बाजार
निगम की कार्रवाई रहेगी जारी
सरकार की ओर से सोमवार तक लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में शनिवार व रविवार को भी निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। नियम तोड़कर किसी को दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गांधी कैंप बाजार में 8 दुकानों को सील किया गया है, इससे संबंधित सभी दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें