फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गजेंद्र फोगाट को मिला प्राइड ऑफ जाट समाज अवार्ड

Tue, 01 Jul 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
इंग्लैंड में आयोजित जाट मेले में विदेशी कलाकारों के साथ लोकगायक गजेंद्र फोगाट। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
रोहतक। लंदन में आयोजित आठवें जाट मेले में हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक गजेंद्र फोगाट को जाट समाज यूके प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके नए गीत ‘सक्सेस वाली लाइन’ का पोस्टर भी लंदन की धरती पर लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

जाट समाज यूके के संस्थापक और लंदन के काउंसलर रोहित अहलावत ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य विदेश में बसे भारतीयों, विशेषकर हरियाणवी समाज को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखना है। मेला देसी गीत, नृत्य, पारंपरिक खान-पान, पहनावे और पारिवारिक रिश्तों का उत्सव बना। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण अहलावत, विक्रम रावत, विजय राठी, तेजपाल सिंह, हरीश दहिया, कुलदीप अहलावत, सुखविंदर नारा, और अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें