24सीटीके28-राजगीव गांधी खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल में देशभक्ति गी
राजीव गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्ण पूर्वाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। पुलिस के जवानों, एनसीसी, स्काउट व गाइड और प्रजातंत्र के प्रहरियों ने मार्च पास्ट निकाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्कूलों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी बीईओ रितु पंघाल व उनकी पूरी टीम स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रतिभागी टीमों की अभ्यास करवाया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों तथा सभी प्रतिभागी टीमों को कार्यक्रम संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था तथा अनुशासन संबंधी निर्देश सभी ड्यूटी ऑफिशियल को दिए। पीटी और परेड की नोडल अधिकारी राजबाला ने ग्राउंड इवेंट्स संबंधित निर्देश सभी पीटीआई तथा डीपीई को दिए। डीओसी बलराज आर्य ने स्काउट गाइड एवं सुरेंद्र कुमार ने एनसीसी की परेड का उत्तरदायित्व संभाला। इस अवसर पर प्राचार्य पूनम वर्मा, अंजू डबास, कृष्णा रंजन, अलका मदान, बलराज आर्य व एईओ मुकेश ने व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया।