फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे के लिए यादगार तोहफों से सजा बाजार

Sun, 07 Aug 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सजा बाजार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज नए रिश्तों की शुरुआत करने का दिन है, यानी फ्रेंडशिप डे। इस दिन को और खास बनाने और यारों के साथ बिताएं पलों को यादगार बनाने के लिए हर कोई जुटा है। ऐसे में कॉलेेजों के युवा और स्कूल के विद्यार्थी भी भला कैसे पीछे रहते। पूर्व संध्या पर कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हुए नजर आए।
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे पर इस बार युवा दोस्तों के लिए बाजार में खास तोहफे की तलाश कर रहे हैं। अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाए जाने को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है। शहर की लगभग सभी गिफ्ट शॉप पर फ्रेंडशिप बैंड के अलावा खुद के फोटो लगाकर बनवाए ग्रीटिंग कार्ड, कॉफी मग, टेडी बियर सहित चॉकलेट के आकर्षक पैक भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, दोस्तों के लिए इस बार बॉटल विद कैप्सूल स्पेशल गिफ्ट आया है। यह देखने में बिल्कुल होम्योपैथी कैप्सूल की तरह है। एक कांच की छोटी बॉटल में कैप्सूल है। उस कैप्सूल में दोस्तों के लिए ढेर सारे संदेश भी हैं। जिसे हर रोज पढ़कर दोस्तों को याद किया जा सकता है।
 
फ्रेंडशिप कैलेंडर और बॉटल विद लव कॉटेशन की मांग

दोस्ताें के लिए फ्रेंडशिप कैलेंडर और बॉटल विद लव कॉटेशन की मांग की जा रही है। डी पार्क समीप एक गिफ्ट गैलरी के संचालक रमन ने बताया कि लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग गिफ्ट आए हुए हैं। जहां लड़काें के लिए परफ्यूम, पर्स, घड़ी जैसे गिफ्ट पसंद लिए जा रहे हैं। वहीं लड़कियों के लिए ट्रेंडी हैंड क्लच के साथ चॉकलेट पैक व टेडी बियर की भी काफी मांग है। वहीं, शिवाजी कालोनी स्थित गिफ्ट गैलरी के संचालक सोनू ने बताया कि दोस्तों को विशेष फील कराने के लिए हर दिन उन्हें एक नया मैसेज लिखकर गिफ्ट किया जा सकता है। यहां तक कि स्पेशल मांग पर चॉकलेट पैक भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, ब्रेसलेट की भी काफी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें