फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने जीता पहला मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट

Mon, 05 Jan 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19. रोहतक के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पहले मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट लीग के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। प्रदेश का पहला मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने समापन के अंतिम दिन रविवार को जीत लिया है। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित पहले मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सचिन गुप्ता व उनकी पत्नी आयकर विभाग से संयुक्त आयुक्त हीना गुप्ता ने विजेता टीमों काे सम्मानित किया।

महिला महाविद्यालय में 3 व 4 जनवरी को टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिलास्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 16 टीमों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच भावना सैनी ने बताया कि रविवार को फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टीटीसी, टाइटंस टीटीसी बी, श्री राम सेना, प्रो स्टार टीटीसी एसीई अटैकर्स, टीम ग्लेडिएटर टीटीसी, टाइटंस टीटीसी ए व सिक्स डिग्री प्रोग्रेसिव टीम के क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इसमें फर्स्ट फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टेबल टेनिस क्लब के खिलाड़ी जुबिन कुमार, सुहाना सैनी, पारस व अर्णव वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसीई अटैकर्स टीम के खिलाड़ी निकुंज अत्रि, अंजलि रोहिल्ला, अवनी दुआ व भाव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
श्री राम सेना टीम से खिलाड़ी सिद्धांत कटारिया, काशवी कालरा, अवनि झांगू व ग्रंथ डुकलान ने तीसरा, प्रो स्टार टेबल टेनिस क्लब के खिलाड़ी आरव आचार्य, राधिका सोनी, भावित बिष्ट व आरव साहनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर खेल के माहौल को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में विकास सैनी, गौरव नागपाल, नित्य नागपाल, यश शर्मा, टीना शर्मा, अरुण झांगू, कुणाल कुमार, गणेश आहूजा व नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

19. रोहतक के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पहले मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट लीग के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें