फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौ किमी दूर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी निशुल्क परिवहन सेवा

Thu, 25 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24जेएनडी08-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
विज्ञापन
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग निशुल्क परिवहन सुविधा देगा। जो विद्यार्थी सरकारी स्कूल से नौ किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आता है, उन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग परिवहन सेवा मुहैया करवाएगा। इसे लेकर सेकंडरी शिक्षा के निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों को यह सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दूर से पढने आने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की है। इस योजना को सभी जिलों में शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। यह योजना पिछले साल शुरू हुई थी। निशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं का दूरी सहित डाटा एमआईएस पोर्टल पर ट्रांसपोर्ट लिंक पर वित्त वर्ष 2024-25 का नया सेशन अप्रैल महीने से शुरू हो चुका है, जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनका डाटा दूरी के साथ ट्रांसपोर्ट लिंक पर वाहनों की सूची अपलोड करें, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन


बॉक्स

पिछले साल पिल्लूखेड़ा खंड में शुरू हुई थी योजना

शिक्षा निदेशालय ने पिछले साल प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक खंड में यह योजना शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जींद के पिल्लूखेड़ा खंड में यह योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जो छात्र-छात्राएं नौ किलोमीटर दूरी से सरकारी स्कूलों में पढने के लिए आते हैं, उन छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन सेवा शुरू की थी। गाड़ी सुबह विद्यार्थियों को घर से और दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर छोड़कर आती थी। इस योजना का छात्र-छात्राओं को पूरा लाभ मिल रहा था।

बॉक्स

एसीएस ने ली शिक्षा अधिकारियों की बैठक

निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को प्रत्येक जिले में लागू करने को लेकर मंगलवार को एसीएस ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। एसीएस ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिले में प्राथमिकता के आधार पर इस योजना के तहत कार्य शुरू करें। कई जिलों के शहरों के सरकारी स्कूलों में दूर-दूर खेतों से पढ़ने के लिए काफी छात्र-छात्राएं आती हैं। ऐसे में उनको स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। उन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ निशुल्क परिवहन सेवा मुहैया करवाने के लिए इस योजना को जमीनी स्तर पर लेकर आएं।
विज्ञापन


वर्जन

निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को जिले में लागू किया जाएगा। इससे पहले यह योजना पिल्लूखेड़ा खंड में शुरू की गई थी, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिला था। इसको लेकर मंगलवार को एसीएस ने प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें इस योजना को लागू करने के निर्देश जारी किए थे।

सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें