फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से सिंगापुर में धोखाधड़ी से 49 हजार रुपये की शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में ओरिएंटल बैंक कॉमर्स की मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल शॉपिंग कर ठगों ने 49 हजार रुपये की चपत लगा दी। इसकी शिकायत मैनेजर ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी ओरिएंटल बैंक की मैनेजर संध्या चावला पत्नी गिरिश चावला ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजकर 50 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में डॉलर में रुपये डेबिट होने के बारे में था। इन डॉलर्स की भारतीय रुपये के मुताबिक कीमत 49 हजार 353 रुपये थी। मैसेज के तुरंत बाद उन्होंने एसबीआई कर्मचारियों की कॉल आई, जिन्होंने इंटरनेशनल शॉपिंग के बारे में पूछा। इस पर संध्या ने कहा कि उन्होंने कोई शॉपिंग नहीं की है। ये उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद संध्या ने कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। साथ ही पता लगा कि ये शॉपिंग सिंगापुर के किसी एप्पल शोरूम पर हुई है। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर ओटीपी नहीं आता, जिस कारण सीधा अमाउंट डेबिट होने का मैसेज मिला। बैंक कर्मचारियों ने 120 दिनों में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैंक कर्मचारी से बातचीत होने के बाद भी 5 डॉलर और डेबिट होने का मैसेज आया, लेकिन ये अमाउंट डेबिट नहीं हुआ, क्योंकि तब तक कार्ड ब्लॉक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें