रोहतक। साइबर ठगी को लेकर पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है। इसके बावजूद आए दिन साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठग विदेश से रिश्तेदार या जानकार बनकर ठगी कर रहे हैं।
एएसपी वाई वीआर शशि शेखर ने बताया कि आजकल बहुत से बच्चे पढ़ाई व काम के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं। साइबर ठग इसी बात का फायदा उठाकर विदेश से कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपके रिश्तेदार या आपके बच्चे का झगड़ा या एक्सीडेंट हो गया है। उसको किसी मामले में पुलिस ने पकड़ लिया है।
इसके अलवा कोई अन्य बात बताकर वह आपसे पैसे की मांग करते हैं लेकिन हम अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिना सोचे-समझे उनको पैसे भेज देते हैं। बाद में हमें पता चलता है कि ठगी हुई है इसीलिए लोगों फोन पर बात करने वाले ठगो से सावधान रहें। यदि इस तरह की कोई फोन कॉल आपके पास आती है तो पहले अच्छी तरह इसकी जांच कर लें उसके बाद ही अगला कदम उठाएं।