फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 रुपये में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र!

विज्ञापन
शहर में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लगाए गए पोस्टर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का झासा देकर लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है, जिसने खुलेआम शहर में पोस्टर भी लगवा दिए हैं। जिस पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संपर्क करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर लिखा गया है और यह जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाने की बात कही गई है। अमर उजाला को इस पूरे मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पताल से बनवाने की बात कहकर लोगों को फंसाया जा रहा है। वहीं शहर के लोगों ने इस तरह के पोस्टर देखकर उन पर आपत्ति जताई है और इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर में वीरवार की रात को सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगे हुए मिले, जिनपर लिखा हुआ था कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें और जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाया जाएगा। इस तरह के पोस्टर पर लोगों ने आपत्ति जताई तो अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए मोबाइल नंबर पर फोन किया। वह मोबाइल दिल्ली में रहने वाली एक युवती ने उठाया, जिसने बताया कि वह पूरे देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकती है। उसने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पतालों का बनवाया जाएगा और बच्चे का जन्म स्थान दिल्ली का हो जाएगा। युवती ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए केवल बच्चे और उसके मां-बाप का आधार कार्ड देना होगा और उससे जन्म प्रमाणपत्र बनवा दिया जाएगा। युवती ने ये सभी कागज लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार्यालय में पहुंचाने के लिए कहा। इस तरह से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बात कही गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही गई है, जिससे कोई इस फर्जीवाड़े में नहीं फंस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें