फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग का आनंद एंड कंपनी खान पर छापा, दो पोकलेन, छह ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्राली समेत 12 वाहन जब्त

विज्ञापन
टिकौला में आनंद एंड कंपनी पर छापा मारकर सीज किए गए ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में यमुना के अंदर अवैध रेत खनन लगातार कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण जिले के प्रशासनिक और खनन अधिकारियों के कोई कार्रवाई नहीं करना माना जा रहा है। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार सुबह दिन निकलने से पहले ही टिकौला में आनंद एंड कंपनी की खान पर छापा मार दिया, जहां से दो पोकलेन मशीन, छह ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 12 वाहनों को जब्त किया। जानकारी के मुताबिक आनंद एंड कंपनी ने सरकार के 25 करोड़ रुपये से ज्यादा भी दबाए हुए है और वह हर महीने की 45 लाख रुपये की किश्त भी जमा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

यमुना के अंदर पिछले काफी समय से लगातार अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत प्रशासनिक और खनन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। यहां के अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने पर सीएम मनोहर लाल और खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के पास शिकायत पहुंचने लगी। इसके साथ ही सरकार के करोड़ों रुपये दबाकर रखने के बावजूद ठेकेदारों के लगातार खनन करने की शिकायत भी उनके पास पहुंची। इस तरह की शिकायत मिलने पर सीएम और खनन मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। इस मामले में जिले के प्रशासनिक और खनन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए। उसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई और यहां केवल पांच खनन ठेकेदारों के ठेके रद्द किए गए तो एक का ठेका निलंबित किया गया, लेकिन टिकौला में आनंद एंड कंपनी का ठेका 25 करोड़ रुपये बकाया होने के बावजूद रद्द नहीं किया गया और इस कारण ही वहां नियमों की धज्जियां उड़ाकर खनन शुरू कर दिया गया। इसके बावजूद प्रशासनिक और खनन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार सुबह दिन निकलने से पहले टिकौला में आनंद एंड कंपनी की खान पर छापा मार दिया। वहां खनन करते हुए दो पोकलेन मशीन के अलावा छह ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 12 वाहन जब्त किए। आरोप है कि वहां कर्मियों ने टीम को दबाव में लेने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई की गई। वहां मीमारपुर चौकी पुलिस को बुलाकर सभी वाहन उनके सुपुर्द कर दिए। इसके साथ ही अवैध रूप से खनन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
आनंद एंड कंपनी पहले ही सरकार के 25 करोड़ रुपये दबाए बैठी
सरकार के करोड़ों रुपये दबाकर रखने के साथ ही हर महीने की लाखों रुपये की किश्त नहीं देने के कारण पांच जगह के ठेके रद्द किए गए हैं, लेकिन आनंद एंड कंपनी पर प्रशासनिक और खनन विभाग के अधिकारियों की ज्यादा ही मेहरबानी दिख रही है। इस कंपनी ने सरकार के पहले ही 25 करोड़ रुपये दबाए हुए हैं। वह सरकार को 45 लाख रुपये की किश्त भी जमा नहीं कर रही है। इस तरह आनंद एंड कंपनी पर लगातार सरकार के रुपये बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद वह यमुना में खुलेआम खनन कर रही है। इसको लेकर सीएम फ्लाइंग ने कड़ी कार्रवाई की और आनंद एंड कंपनी का रुपया जमा नहीं करने पर ठेका भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई खनन विभाग करेगा
सीएम फ्लाइंग ने टिकौला में छापा मारा था, जहां दो पोकलेन मशीन, छह ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 12 वाहनों को सीज किया है। ये मशीनें आनंद एंड कंपनी की बताई गई हैं, जिनको पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसमें आगे की सभी कार्रवाई खनन विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

-सतीश, चौकी प्रभारी मिमारपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें