फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसर खास स्कूल में चौथी बार चोरी, ताला तोड़कर लाखों का सामान ले गए

विज्ञापन
फोटो 02 रोहतक के सीसर खास के स्कूल में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। स्रोत : प्राचार्य
विज्ञापन
महम (रोहतक)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सीसर खास में चौथी बार चोरी को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा महम व अन्य स्कूलों में भी चोरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रभा सिवाच ने दर्ज एफआईआर में में कहा है कि 12 फरवरी की रात स्कूल का इंटरलॉक व अन्य ताले तोड़कर प्राचार्य के दफ्तर से से सामान, लैब में रखे कंप्यूटर, मॉनीटर, सीसीटीवी की डीवीआर, छात्रों के टैब, प्रिंटर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
चोरी के तरीके व चुराई गईं चीजों से शक है कि यह वारदात किसी टेक्निकल व्यक्ति ने की है। यहां पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस किसी चोरी के बारे में खुलासा नहीं कर पाई है। सोमवार को एसपी से मिलकर चोरी का सुराग लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी थाना प्रभारी सुरेश पहलवान का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर जाकर फिंगर प्रिंट उठाए हैं। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो 02 सीसर खास के स्कूल में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। स्रोत : प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें