फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद से रोहतक चरस लेकर आ रहे चार युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने रोहतक-जींद मार्ग पर लाखनमाजरा के नजदीक चार युवकों को 218 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में बालंद निवासी शंकर व अमित, मकड़ौली कलां निवासी पवन व बलियाना गांव निवासी महेश उर्फ मोंटी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि चार युवक एक कार में सवार होकर जींद से रोहतक आ रहे हैं। उनके पास नशीला पदार्थ है। लाखनमाजरा पुलिस ने जींद-रोहतक मार्ग पर नहर के पुल पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी बीच जींद की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। कार को रुकवा कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लाखनमाजरा उप तहसील के नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार की मौजूदगी में तलाश ली तो कार से कंडक्टर साइड सीट के नीचे दो पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें 218 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें